Menu
Select Language
EN
HI

पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार (Boycott) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है

S

SAURABH TRIPATHI

Feb 01, 2026 • 40 Views

पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार (Boycott) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है

 टी-20 वर्ल्ड कप महामुकाबला रद्द

क्रिकेट जगत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जिस महामुकाबले का पूरी दुनिया को इंतज़ार था, वह अब नहीं होगा। पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार (Boycott) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है,।

 पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में तो हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी।

बहिष्कार का कारण :

 इस बड़े फैसले के पीछे की वजह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का एक हालिया बदलाव है। दरअसल, बांग्लादेश ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा चिंताओं के कारण टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था, जिसके बाद ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को एंट्री दी,। पाकिस्तान सरकार इसी फैसले का विरोध कर रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी ने पहले ही धमकी दी थी कि अगर बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार हुआ, तो वे टूर्नामेंट छोड़ सकते हैं।

 

रविवार को प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ हुई बैठक के बाद यह अंतिम फैसला लिया गया। अब पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में केवल तीन मैच खेलेगा—नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ।

 इस फैसले पर ICC और BCCI की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। ICC ने PCB से अपने फैसले पर फिर से विचार करने को कहा है, क्योंकि यह क्रिकेट के वैश्विक इकोसिस्टम को प्रभावित करेगा,। वहीं, BCCI सूत्रों के मुताबिक, भारतीय टीम तय कार्यक्रम के अनुसार श्रीलंका पहुँच जाएगी और सभी प्रोटोकॉल का पालन करेगी।

 

 इस बॉयकॉट का सीधा फायदा टीम इंडिया को होने वाला है। ICC के नियमों के अनुसार, मैच रद्द होने पर भारत को 2 पॉइंट्स मिल जाएंगे, जिससे उसके सुपर-8 में पहुँचने की राह आसान हो जाएगी। वहीं, पाकिस्तान का नेट रन रेट (NRR) काफी खराब हो सकता है क्योंकि नियमों के मुताबिक उनके खाते में 20 ओवर में 0 रन जोड़े जाएंगे।

 

आर्थिक मोर्चे पर भी यह एक बड़ा झटका है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत-पाकिस्तान का एक मैच पूरे वर्ल्ड कप की कुल कमाई का 8 से 10 प्रतिशत हिस्सा होता है। ब्रॉडकास्टर्स को इससे भारी नुकसान होने की आशंका है।

 

अब देखना यह होगा कि क्या ICC के दबाव में पाकिस्तान अपना फैसला बदलता है या क्रिकेट प्रशंसक इस ऐतिहासिक भिड़ंत से वंचित रह जाएंगे।

 

Discussion